Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: Big Breking कानपुर की एक फिल्मी एक्ट्रेस के साथ रेप का सनसनीखेज मामला।

admin Thu, Apr 4, 2024

कानपुर  
कानपुर में एक फिल्मी एक्ट्रेस के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
इल्जाम है कि हेमंत नाम के आरोपी ने पीड़िता को एक बड़े हीरो के साथ वीडियो बनाने का झांसा दिया।
लड़की को झांसा देकर हेमेंत अपने साथ मुंबई ले गया। आरोप है कि वहां पहले से हेमंत ने एक होटल बुक कर रखा था। इसी कमरे में पीड़िता को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाया गया और उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं मॉडल के रेप का वीडियो बनाया गया और फिर ब्लैकमेल किया गया।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्यवाही 
कानपुर पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल कानपुर की रहने वाली एक बिजनेसमैन की बेटी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री बनने के लिए प्रयास कर रही थी। इसी दौरान लखनऊ के श्रेया इंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय उसके वीडियो देख करके घर पर आए और उसको अपने वीडियो एल्बम में हीरोइन के तर्ज पर काम करने के लिए साइन किया था। इस अभिनेत्री का कहना है कि हेमंत ने उसके पांच वीडियो बनाने का वादा किया था। ये भी वादा किया था कि इसे मुंबई में बॉलीवुड के एक बड़े प्रोड्यूसर से मिलना है।
लड़की को लेकर मुंबई, गुवाहाटी और हैदराबाद में ले जाकर  किया गया 
इसी वादे के तहत हेमंत कुमार लड़की को मुंबई ले गया। वहां एक होटल में रेप किया। आरोप है कि हेमंत ने लड़की के रेप का वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह पीड़िता को मुंबई से गुवाहाटी और फिर हैदराबाद ले गया।
जहां होटल में रोक कर उसे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया। कई बार रेप किया गया। आरोपी हेमंत अपने बिजनेसमैन दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
कानपुर के नजीराबाद थाने के इंचार्ज कौशलेंद्र का कहना है थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसमें रेप और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसीपी नजीराबाद का कहना है पुलिस का कहना है लड़की का अब 164 का बयान कराया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।