: Big Breking जिले के कप्तान ने कांस्टेबल को बनाया चौकी इंचार्ज।
admin Sat, Jul 6, 2024
Big Breking कन्नौज उत्तर प्रदेश
कन्नौज में चौकी इंचार्ज और कुछ पुलिस के सिपाहियों के तबादलों की एक लिस्ट सामने आई।
एसपी ने बड़े पैमाने पर यहां पर इंचार्ज और हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल के तबादले किए थे।लेकिन उसमें एक तबादला सुर्खियां बन गया।
इसमें एक हेड कांस्टेबल को एसपी ने चौकी इंचार्ज बना दिया।
एटा के अलीगंज निवासी सुधीर सिंह चौहान 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे।
2015 में सबसे पहले उनको तिर्वा थाने में तैनाती मिली थी, जिसके बाद 2020 में वह गुरसहायगंज थाने में रहे. गुरसहायगंज थाने में उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ ऐसी घटनाओं पर काम किया जिसको लेकर उनकी बहुत चर्चा हुई।
वहीं लगातार सुधीर अपनी मेहनत और लगन से अपनी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते चले आ रहे हैं।
सुधीर के परिवार की बात करें तो सुधीर के पिता एक किसान थे जिनका नाम राजीव सिंह था।
घर में सुधीर की मां, एक छोटी बहन और सुधीर सहित चार भाई हैं।
सबसे बड़े भाई संजय आर्मी में है, दूसरे नंबर पर सुधीर आते हैं, तीसरे नंबर पर अनुज हैं, वह भी आर्मी में है और चौथे नंबर के भाई चंदन सिंह एमआर हैं।
यूपी के कन्नौज में पुलिस महकमें से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।एसपी के एक कदम ने एक हेड कांस्टेबल की जिन्दगी बदल दी।
हेड कांस्टेबल को बिना प्रमोशन के ही प्रमोशन दे दिया और उसको चौकी इंचार्ज बना दिया।
अचानक तबादले की लिस्ट में हेड कांस्टेबल ने अपने नाम के आगे चौकी इंचार्ज लिखा देखा तो वह हैरान रह गया।
एसपी ने उसको यह इनाम उसकी मेहनत और लगन पर दिया है।
विज्ञापन