Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

17th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 17-08-2026

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

: Big Breking अयोध्या जाने वाले ध्यान दे।सुल्तानपुर में कल से होगा रुट डायवर्जन।

admin Fri, Jan 19, 2024

सुल्तानपुर 
20 जनवरी से जिले में लागू होगा रूट डायवर्जन : एडीएम प्रशासन
सुल्तानपुर : अयोध्या में  प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में होने वाले  श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 जनवरी की शाम से सुल्तानपुर जिले में रूट डायवर्जन प्रभावित हो जाएगा।
सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए बड़े और छोटे समेत दुपहिया वाहनों के आवागमन रोक लगाई जा रही है।
शहर के पयागीपुर चौराहे, अमहट और ग्रामीण अंचल के टांटियानगर, कटका, पीढ़ी चौराहा, हलियापुर समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रूट डायवर्जन के फ्लेक्स लगाए जाएंगे।
रेल गाड़ियों से सुल्तानपुर पहुंचने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए जिला प्रशासन ने 10 बस और 20 छोटे हल्के वाहन रिजर्व किया है।
प्रशासनिक वाहनों के जरिए आमंत्रित अतिथियों को अयोध्या भेजे जाने की तैयारी सुनिश्चित की गई है । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सभी वाहनों के अनावश्यक ठहराव पर यूपीडा से संपर्क कर रोक लगाई गई है।
ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति पूर्वांचल एक्सप्रेस पर ना हो। सुरक्षा व्यवस्था समिति अन्य समस्याओं के निवारण के लिए आठ पुलिस वाहन रूट पर लगातार गस्त करते रहेंगे। एडीएम प्रशासन पंकज सिंह ने की रुट डायवर्जन की पुष्टि।