Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

: Big Breking आज की बड़ी खबरें ।राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखनऊ में।

admin Tue, Jun 11, 2024

लखनऊ-
आज अखिलेश यादव से मिल सकते राहुल-प्रियंकाm सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे राहुल प्रियंका, आज 3 घंटा लखनऊ में बिताएंगे राहुल प्रियंका , दोपहर 12 बजे रायबरेली के लिए होंगे रवाना , शाम 5 बजे भूएमऊ कांग्रेस गेस्ट हाउस में धन्यवाद सभा।
लखनऊ- सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज, रायबरेली व अमेठी की जनता का जताएंगे आभार, रायबरेली में धन्यवाद सभा करेंगे राहुल और प्रियंका गांधी , दोपहर 3.30 बजे रायबरेली अमेठी की धन्यवाद जनसभा , चुनाव के बाद राहुल और प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा, साथ ही अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी रहेंगे मौजूद, रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन।
लखनऊ- योगी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, आज 11 बजे लोक भवन में होगी कैबिनेट मीटिंग, ,CM योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक ।
लखनऊ - पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, रेस्टोरेंट में प्रेमिका संग पकड़कर किया हंगामा, पत्नी और उसके भाई ने की पति और प्रेमिका को पीटा, रेस्टोरेंट में हंगामा की सूचना पाकर पहुंची पुलिस, बाराबंकी निवासी युवक गर्लफ्रेंड को लेकर आया था, बीडीडी थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद रोड के एक रेस्टोरेंट का मामला।
लखनऊ- दबंगो ने स्कूटी से जा रहे युवक से की मारपीट , ,शिकायत करने पहुंचे घर पहुंचे पिता पर बोला हमला ,पीड़ित मुबीन व उसके पिता नफ़ीस को बेरहमी से पीटा ,मारपीट में पीड़ित का पिता हुआ लहूलुहान ,पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा अस्पताल, जांच में जुटी थाना ठाकुर गंज क्षेत्र के आदर्श नगर का मामला।
लखनऊ- केजीएमयू प्रशासन महत्त्वपूर्ण कई मुद्दों पर रखेगा पक्ष, आज दोपहर 1.30 बजे करेगा प्रेसवार्ता आयोजित, गेस्ट हाउस, एसपी छात्रावास के सामने आयोजन ।
रायबरेली- लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार गांधी परिवार जिले में, एक साथ गांधी परिवार के तीन सदस्य आज रायबरेली में , सोनिया, राहुल व प्रियंका का आज है रायबरेली दौरा, रायबरेली व अमेठी की जनता का जतायेंगे आभार, कार्यकर्ता आभार सम्मेलन में शिरकत करेंगे सभी, नवनिर्वाचित अमेठी सासंद के.एल.शर्मा भी रहेगें मौजूद, रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यक्रम होगा आयोजन।
रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जताई जा रही आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।
मेरठ- बीजेपी नेता संगीत सोम आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1 बजे मेरठ कैंट आवास पर होगी पीसी , संगीत सोम पर आज संजीव बालियान ने लगाए आरोप, संगीत सोम ने सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया -बालियान, सरकार से सुविधाएं लेकर घूम रहे हैं - बालियान।
कुशीनगर- होटल में हुई पुलिस और प्रशासन की छापेमारी, 3 महिला और 3 पुरुष समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद, महिलाओं को हिरासत में पूछताछ में जुटी पुलिस, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने सील किया होटल, पुलिस को सेक्स रैकेट चलाए जाने की मिली थी शिकायत, कसया थाना क्षेत्र के बाल्मिकी नगर बरवा जंगल का मामला।
फर्रुखाबाद- , तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, टक्कर लगने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, ऑटो चालक को गंभीर हालत में सीएचसी में कराया भर्ती, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के दमगमा मोड़ का मामला।
फर्रुखाबाद- जमीनी विवाद में दबंगों ने लाठी डंडों से किया हमला , ,दहशत फैलाने की नीयत से की ताबड़तोड़ फायरिंग लाठी डंडों से हमला करने से पांच लोग गंभीर घायल, दबंगों ने 20 से 25 राउंड की फायरिंग - पीड़ित , घायल अवस्था में सभी को सीएचसी में कराया गया भर्ती , जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के पुठरी गांव का मामला।
फर्रुखाबाद- मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची , कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका , जिले के थाना उत्तर के श्रीनगर क्षेत्र का मामला।
ऊधम सिंह नगर- पांच जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, ताश की गड्डी ,20हजार रुपए,6 बाइक व दो कार बरामद, खबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा , गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज उधम सिंह नगर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
अलीगढ़- समुदाय विशेष के युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला, युवती को बीच रास्ते में छेड़ने का मामला आया सामने, घर जाते समय आरोपी युवक ने की छेड़खानी, सूचना मिलने पर बड़ी तादाद में भाजपाई पहुंचे थाने, भाजपाइयों द्वारा थाना देहली गेट का किया घेराव, आरोपी के खिलाफ कर रहे कार्रवाई की मांग, अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके की घटना।
बहराइच- जनपद में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, दुकान बंद कर लौट रहे मोबाइल व्यवसाई पर हमला, अज्ञात हमलावर ने किया ताबड़तोड़ चाकुओं से वार, बचाने आए चचेरे भाई को भी मारा चाकू, घायल, वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुआ हमलावर, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा घायल का इलाज, बहराइच कोतवाली नगर इलाके के सुमैय्या के पास मामला।
चित्रकूट- जिला चिकित्सालय के पास खड़े ट्रक में लगी आग , ट्रक धू धूकर जल रहा, टायर फटने हुए शुरू, कर्वी कोतवाली अंतर्गत जिला चिकित्सालय की घटना।
मिर्जापुर- अपर आयुक्त डॉ विश्राम यादव की पत्नी का निधन, तबियत बिगड़ने पर मंडलीय चिकित्सालय में हुई थीं भर्ती, सांस की समस्या से बिगड़ी तबियत, अस्पताल में तोड़ा दम, पत्नी की तबियत बिगड़ने के दौरान लखनऊ थे डॉ विश्राम यादव, मौके पर पहुचे थे आलाधिकारी, देर रात पहुंचे , अपर आयुक्त डॉ विश्राम पत्नी के शव को लेकर पैतृक गांव गए।
अलीगढ़- पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने की मारपीट, घर में घुसकर मारपीट में कई लोग गंभीर घायल, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, घटना से इलाके में मची अफरा तफरी, पुलिस जांच में जुटी, घायलों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही, जनपद के थाना सासनी गेट क्षेत्र की है पूरी घटना।
इटावा- घर के बाहर बैठे बीटीसी छात्र पर हुआ जानेलवा हमला, धारदार हथियार से हमलाकर छात्र को किया घायल, परिजन मोहल्ले के लड़के पर नशे में हमले का लगा रहे आरोप, परिजन छात्र को घायल अवस्था में लेकर पहुंचे थाने, पुलिस ने घायल छात्र को CHC में कराया भर्ती, जांच में जुटी , प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हुआ रेफर, जनपद के भरथना कोतवाली क्षेत्र के रमायन गांव का मामला।
मैनपुरी- करहल से अखिलेश यादव आज दे सकते हैं इस्तीफा, अखिलेश यादव ने सैफई के नेताओं के साथ की मीटिंग , मीटिंग के बाद अखिलेश यादव ने लिया फैसला , आज सुबह लखनऊ पहुंचकर देंगे करहल से इस्तीफा , कन्नौज सांसद रहकर जनता की आवाज करेंगे बुलंद।
देहरादून- , डीएम सोनिका द्वारा जनता दरबार लगाया गया, जिलाधिकारी कार्यालय में लगाया जनता दरबार, जनता दरबार में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, समीक्षा करते हुए निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए।
देहरादून- , अल्पसंख्यक आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी , राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब की अध्यक्षता में थी बैठक, 42 प्रकरणों पर सुनवाई कर 27 शिकायतों का निस्तारण , कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
दिल्ली- NEET-UG 2024 का कथित पेपर लीक मामला, सुप्रीम कोर्ट मामले पर आज सुनवाई करेगा, परीक्षा रद्द करने की मांग वाली है याचिका।