Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: बसपा प्रत्याशी अशोक पाण्डेय ने लाव लश्कर के साथ दाखिल किया नामांकन।

admin Tue, Apr 23, 2024

उन्नाव उत्तर प्रदेश
बसपा प्रत्याशी ने लाव लश्कर के साथ दाखिल किया नामांकन।
ढाेल नगाडाें के साथ बसपा प्रत्याशी अशोक पाण्डेय  पहुंचे कलेक्ट्रेट ।
मंगलवार काे उन्नाव लाेकसभा के बसपा प्रत्याशी अशाेक पांडेय पूरे लावलश्कर और ढाेल नगाडाें के साथ नामांकन कराने पहुंचे।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/04/VID-20240423-WA0042.mp4"][/video]
बसपा प्रत्याशी ने शहर में जनसम्पर्क करते हुये हजारों समर्थक व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी माहाैल काे गर्म कर दिया है।
नामांकन कराने के बाद मीडिया से रूबरू हाेते हुये बसपा प्रत्याशी ने सर्वजन का साथ होने का दावा करते हुये उन्नाव की जनता से मिल रहे स्नेह से भारी मतों से जीत की बात कही है। कहा कि उन्नाव में पिछले दस सालों से माैजूदा सांसद ने जनता काे सताने का काम किया है। उन्नाव का सासंद जनता ने मुझे चुना ताे पहले इस अन्याय काे खत्म करूंगा।
उन्नाव में कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, उन्हे खत्म करने की भी मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
उनके साथ बसपा के लखनऊ कानपुर के मुख्य सेक्टर प्रभारी नाैशाद अली, जिला अध्यक्ष रामविलास गाैतम, मूलचंद लाेधी, जयबिंद सिंह, मनाेज पांडेय, कमलेश शुक्ला समेत हजारो कार्यकर्ता व समर्थक माैजूद रहे ।