Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

कई देशों में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख लोगों को भेजे जा सकते हैं नोटिस

: कानपुर के थाना गुजैनी में 10 ट्विटर (x )यूजर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज

admin Thu, Apr 11, 2024

कानपुर उत्तर प्रदेश
कानपुर दक्षिण के थाना गुजैनी में कुछ ट्विटर यूजर्स पर मुकदमा लिखा गया हैI इनके खिलाफ एक भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर संख्या- 103/2024 की धारा 153-ए, 505(1) व 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
एफआईआर में जिन 10 ट्विटर यूजर का जिक्र है उनके नाम… ब्राह्मण परिवार, जीके न्यूज़ युवा जोश नई सोच, शिवांगी मिश्रा पंडिताइन, एनडीटी टुडे, डॉ ह्रीदेश मिश्रा, सचिन पंडित एडवोकेट मोदी का परिवार, कृष्णा यादव काजू, अभिमन्यू शर्मा, अंकित तिवारी 100एफबी और ममता त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।
क्या है मामला ?
इन 10 ट्विटर यूजर पर आरोप है कि, इन सभी ने एक वीडियो पोस्ट कर.. “कानपुर में एक लड़के को कमरे में बंद कर पिटाई” करने का दावा किया था।
 
युवक की पिटाई का आरोप पुलिस पर लगा था।पुलिस का कहना है कि इन लोगों द्वारा की गई पोस्ट भ्रामक है। जिसके बाद दक्षिण के थाना गुजैनी में इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें