: कल बैसवारे की धरती पर तीसरी बार आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
admin Sun, Oct 8, 2023
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के बीघापुर क्षेत्र के संग्रामपुर ग्राम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अक्तूबर को राजा राव राम बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे ।
पिछली बार के सरकार के कार्यकाल के दौरान भी मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम दिया था परंतु किन्ही कारणों वस कार्यक्रम स्थगित हो गया था ।तब भगवंतनगर विधायक हृदय नारायण दीक्षित थे जो तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष भी थे ।
योगी आदित्यनाथ का बैसवारे की धरती पर तीसरा आगमन है ।
इसके पहले सौभाग्य योजना का शुभारंभ तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के आग्रह पर भगवंतनगर विधानसभा के बीघापुर के निराला मैदान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ।
वहीं दूसरी बार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मां चंद्रिका धाम बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी आए थे ।
मां चंद्रिका के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ?
अब तीसरी बार बैसवारा उत्थान समिति के अगुवा मुन्ना सिंह अवधूत ,हरिओम सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के आग्रह से राजा राव राम बक्श सिंह की प्रतिमा के अनावरण में सिरकत करेंगे ।
विज्ञापन