Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

17th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 17-08-2026

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

: चीन फिर कर रहा हिमाकत, मालदीव और हिंद महासागर में भेजे जासूसी जहाज।

admin Thu, Jan 25, 2024

भारत सरकार द्वारा मालदीव के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बाद अब वहां की सरकार चीन की तरफ झुक रही है।
इसलिए चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपना जासूसी जहाज भेज दिया है।इसका नाम है जियांग यांग होंग 03। यह मालदीव की तरफ बढ़ रहा है। 8 फरवरी 2024 तक राजधानी माले पहुंचने की उम्मीद है।
इस नक्शे को तैयार किया है डैमियन साइमन ने उसे उन्होंने अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल @detresfa_ पर शेयर किया है। जिसमें अलग-अलग साल में चीन के जासूसी जहाजों के मार्ग का ब्योरा दिया है।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) लगातार इस जासूसी जहाज पर अपनी नजर रख रही है, जिसे चीन एक रिसर्च वेसल कहता है। इतना ही नहीं इंडियन नेवी ने अपने कुछ युद्धपोतों को इस पर नजर रखने को कहा है।
हिंद महासागर में इनकी तैनाती कर दी गई है। मालदीव पहले भारत के साथ था लेकिन वर्तमान सरकार चीन की तरफ झुकाव रखती है।
भारत का विरोध करने पर मालदीव की जनता और विपक्षी पार्टियों ने काफी हो-हल्ला किया लेकिन उसका कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है।
हाल ही में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन गए थे। वहां कई नए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
श्रीलंका के ऊपर भारत ने दबाव बना रखा है कि वो चीन के किसी जहाज को अपने बंदरगाह पर आने नहीं देगा।
इसके बाद चीन ने मालदीव को अपना शिकार बनाया है। अब हिंद महासागर में अपनी पहुंच और ताकत दिखाने के लिए वह अपने जासूसी जहाज को मालदीव भेज रहा है।
इसके पहले भी जियांग यांग होंग 03 बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर में अपने ऑपरेशन कर चुका है। लेकिन मालदीव की तरफ इसका बढ़ना खतरे का संकेत हो सकता है।
चीन का यह जहाज माले क्यों जा रहा है... इसकी असली वजह तो पता नहीं है लेकिन भारतीय नौसेना नजदीक से इस जहाज पर नजर रख रही है।
पर उसके पहले ये जानते हैं कि ये जहाज क्या-क्या करता है? चीन के पास इस नाम के दस जहाज हैं।
जियांग यांग होंग 03 को 2016 में बनाया गया था। ये समुद्री सर्वे और रिसर्च करने वाले जहाज हैं। इसकी लंबाई 100 मीटर और बीम 18 मीटर है।