: बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, सीएम योगी और सतीश महाना ने जताया दुख।
admin Fri, Jan 5, 2024
उत्तर प्रदेश में ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर के ददरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने दुख व्यक्त किया है।
मानवेंद्र सिंह बीते लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली के ILBS अस्पताल शुक्रवार को बीजेपी विधायक ने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के ददरौल विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!'
विज्ञापन