Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: उन्नाव में बीघापुर सर्किल में तैनात रहे सीओ कृपाशंकर कनौजिया को सरकार ने बनाया सिपाही ।

admin Sat, Jun 22, 2024

लखनऊ उत्तर प्रदेश

ओयो होटल कांड कानपुर में रंगे हाथ महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए सीओ कृपाशंकर कनौजिया को उनके मूल पद सिपाही पर भेज दिया गया है ।

कृपाशंकर कनौजिया पीएसी 26 बटालियन से प्रमोट होकर सीओ के पद पर पहुंचे थे ।

 

प्रमोटी C.O कृपा शंकर कन्नौजिया को सरकार ने उन के मूल पद PAC के 26 बटालियन के सिपाही के पद पर वापस कर दिया है ।

2021 में ओयो होटल में कांड करते रंगे हाथ पकड़े गये सीओ उन्नाव कृपाशंकर व महिला सिपाही  को काफी किरकिरी के बाद किया गया था सस्पेंड।

एसपी ने सीओ के साथ होटल में मिली महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया था । एसपी आनंद कुलकर्णी ने महिला आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच भी करवाने का आदेश दिया था ।  वही  सीओ चिकित्सीय अवकाश लेकर छुट्टी पर चले गए थे ।

घर जाने के लिए छुट्टी लेकर सीओ महिला सिपाही के साथ होटल पहुँच गये जहां उनकी पत्नी ने कृपा शंकर को महिला आरक्षी पर  कृपा बरसाते रंगे हाथ उन्हें पकड़ा था।

 विभाग की तमाम किरकिरी के बाद पुलिस महानिदेशक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए  देर शाम सीओ को निलंबित कर दिया था । वहीं जांच को कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया था ।

एसपी उन्नाव ने आरोपी सीओ को एसपी (SP) कार्यालय में सम्बद्ध कर जांच एएसपी को सौंपी थी। मगर प्रकरण कानपुर से संबंधित होने से इसे स्थानांतरित किया गया था । एसपी ने महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि बीघापुर में तैनात सीओ कृपाशंकर ने 3 दिन पहले घर जाने के लिए एसपी आनंद कुलकर्णी से छुट्टी ली थी। लेकिन घर जाने की बजाय सीओ महिला आरक्षी के साथ कानपुर के मंदाकिनी होटल पहुंच गए।

इस दौरान सीओ का सीयूजी (CUG) व निजी मोबाइल बंद होने पर पत्नी ने हत्या की आशंका जता एसपी आनंद कुलकर्णी से मदद मांगी थी। एसपी ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो मामला प्रकाश में आ गया था। एसपी ने एएसपी शशि शेखर सिंह को मामले की जांच दी थी।

मामले में शुक्रवार 9 जुलाई को होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हुआ था।

यहां तक की कुछ लोगों ने बिना जांच पड़ताल किए वीडियो को जोड़कर सीओ मामले को बढ़ चढ़कर प्रसारित किया था ।

वायरल अश्लील वीडियो को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का सिलसिला चला था ।अब उसी प्रकरण में co कृपाशंकर को सरकार ने उन के मूल पद PAC के 26 बटालियन के सिपाही के पद पर वापस कर दिया है ।