: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट में शामिल होंगे।
admin Sat, Jan 13, 2024
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा अपने समर्थकों के साथ महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार (13 जनवरी) को यह घोषणा की है।
कुछ दिन पहले ही देवड़ा ने शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
देवड़ा के साथ कुछ पूर्व नगर सेवक शिंदे गुट में शामिल होंगे।
मौजूदा विधायक अमीन पटेल के भी कांग्रेस छोड़कर शिंदे गुट की शिवसेना में जाने की अटकलें लग रही थीं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन