Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर।

admin Tue, Dec 26, 2023

कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग झोंक दी। इस फायरिंग में सिपाही सचिन राठी को गोली लग गई।
आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, इस वारदात से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना और उसके बेटे को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद वे भाग रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर पिता और उसका बेटा
बता दें कि मामला थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया का है, जहां बीते दिन शाम पांच बजे के करीब थानाध्यक्ष पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव के घर उसको गिरफ्तार करने पहुंचे थे।
जैसे ही पुलिस के आने की भनक अशोक को लगी तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती इस बीच सिपाही सचिन राठी की जांघ में गोली लग गई, जिसके बाद वह वहीं गिर गया।