: पीएनसी द्वारा बनाई गई एनएच 31 के धसने से खुली भ्रष्टाचार की पोल
admin Thu, Nov 16, 2023
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव लालगंज राष्ट्रीय मार्ग एनएच 31 में लोकार्पण के पहले हुए धंसाव को लेकर एनएच 31 का निर्माण कर रही कंपनी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पोल खुल गई है वहीं ।
पीएनसी अपनी कमी दूसरे के मत्थे मढ़ने की तैयारी कर रही है।
पीएनसी के जिम्मेदार हाइवे के किनारे बने एक रेस्टोरेंट तक जाने के लिए बनाई गई ढलान को धंसाव का कारण बता रहे हैं।
जबकि रेस्टोरेंट संचालक ने राजमार्ग अथॉरिटी के निर्देश पर पीएनसी द्वारा ढलान बनाये जाने की बात कही है।
[video width="854" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/11/video_20231116_224849_edit.mp4"][/video]उन्नाव से लालगंज तक पीएनसी संस्था द्वारा एनएच 31 के फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
लोकार्पण से पहले ही निर्माण कार्य मे बरती गई लापरवाही से हाई स्पीड फोरलेन मार्ग में सुमेरपुर मोड़ से पाटन की ओर छांछी राई खेड़ा में एक रेस्टोरेंट के सामने करीब चालीस वर्ग फुट सीमेंटेड रोड में धंसाव हो गया है।
इसे ठीक करने के बजाय पीएनसी के जिम्मेदारों ने धंसाव पर डामर डाल कर इसे छुपाने के प्रयास किया था।
धंसाव वाले स्थान पर कई वाहनो के अनियंत्रित होने और दो बाइको पर सवार तीन लोगों के घायल होने के बाद मीडिया में आया तो पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिवारी ने इस मामले में बेहूदगी भरा जवाब देकर धौंस जमाने का प्रयास किया था।
अब पीएनसी अपनी लापरवाही और भ्रष्टाचार को होटल संचालक के मत्थे मढ़ने की तैयारी में है।
उसका कहना है कि होटल को जाने वाली रैम्प में डाली गई पुलिया में पानी रुकने के कारण यह धंसाव हुआ है।
जबकि होटल संचालक की माने तो उसने मार्ग का निर्माण होने के समय ही वर्षों से चल रहे अपने व्यवसाय का हवाला देकर राजमार्ग अथॉरिटी और एसडीएम को पत्र देकर रैम्प बनाये जाने की मांग की थी। राजमार्ग अथॉरिटी के निर्देश पर ही होटल के सामने रैम्प और बेरिकेटिंग रोकी गयी थी।
जानकारों की माने तो पीएनसी द्वारा दिया गया जलभराव का तर्क भी बेतुका है। राजमार्ग के मानकों के अनुसार मिट्टी व अन्य मैटेरियल का भराव व बाइब्रेटर से उसे ठीक से दबाए बिना रोड ढाले जाने के कारण धंसाव हुआ है। जानकारों का कहना है कि अत्यधिक भराव वाले अन्य स्थानों पर भी यदि ऐसी लापरवाही बरती गई होगी तो भविष्य में वहाँ भी धंसाव होगा।
उन्नाव से रोजाना तहसील मुख्यालय पाटन आने वाले सतीश कुमार, पंकज, कृष्णपाल सिंह, आनंद समेत अन्य लोगों ने बताया कि बीघापुर से पाटन के मध्य बाई लेन पर दो और स्थानों पर हिचकोले लगने लगे है।
इन स्थानों पर सड़क पर कोई क्रेक तो नहीं दिखाई देता है लेकिन धंसाव की पूरी संभावनाएं हैं। इस संबंध में पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दिल्ली में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन