Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया राजकीय बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण

admin Wed, Feb 21, 2024

 उन्नाव
माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जी द्वारा राजकीय बाल ग्रह (बालिका) मोती नगर उन्नाव  का किया गया निरीक्षण ।
 
उक्त निरीक्षण के दौरान श्रीमती अल्पना सक्सेना अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक श्री अनिल कुमार सेठ अपर जिला जज कोर्ट संख्या चार नोडल अधिकारी एवं श्री मनीष निगम अपर जिला जज /सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव उपस्थित रहे।
माननीय महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान कमरों में नमी पाई गई नामी को ठीक करने तथा समुचित सफाई करने के निर्देश भी दिए गए राजकीय बल ग्रह अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस संस्था में 10 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु की 181 बालिकाएं एवं 17 शिशु रह रहे हैं जनपद उन्नाव से संबंधित बालिकाएं राजकीय बाल ग्रह मोती नगर लखनऊ में ही रह रही है जिनकी संख्या 10 बताई गई एवं एक बालिका कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में रहने को बताया गया साथ ही साथ राजकीय बाल ग्रह सिंधी खेड़ा का भी निरीक्षण किया गया जांच में सब ठीक पाया गया निरीक्षण के दौरान बाल गृह में बालिकाओं से व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई बाल ग्रह में स्वच्छता एवं भोजन व्यवस्था की जांच की गई एवं बाल गृह में मनोरंजन व खेलकूद की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गई।
साथ ही साथ उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्य योजना वर्ष 2023 24 के क्रियान्वयन के क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा प्राइमरी स्कूल टीकरगढ़ी तहसील सदर उन्नाव में लीगल एवं डिफेंस काउंसिल एवं स्थाई लोक अदालत के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में सुश्री कुमुदिनी वर्मा अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत सदस्य श्रीमती प्रियंका द्विवेदी तथा श्रीमती रेखा रानी दीक्षित लीगल एंड डिफेंस काउंसिल व डिप्टी चीफ श्री रमेश चंद्र वर्मा एवं श्री अंशु सिंह जी ने प्रतिभाग किया
अभिषेक मिश्रा
ब्यूरो चीफ उन्नाव