Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जिलाधिकारी  गौरांग राठी ने पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ शंकर मीणा की उपस्थिति में तहसील सफीपुर, उन्नाव में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसामान्य की समस्याएं सुनीं।  

admin Sat, Jun 15, 2024

उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव 15 जून 2024  उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जिलाधिकारी  गौरांग राठी द्वारा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ शंकर मीणा की उपस्थिति में तहसील सफीपुर, उन्नाव में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसामान्य की समस्याएं/शिकायतें सुनीं गयीं।

[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240615-WA0047.mp4"][/video]

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सफीपुर, उन्नाव में डीएम द्वारा राजस्व विभाग की 38, गृह विभाग की 33, विकास विभाग की 24, समाज कल्याण की 18, विद्युत विभाग की 17, पूर्ति विभाग की 19 सहित अन्य विभागों की 32 शिकायतों/समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर डीएम द्वारा शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं, ताकि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। आगामी संपूर्ण समाधान दिवस तक सभी मामले निस्तारित कर दिए जाएं।निस्तारण में दोनों पक्षों की सहमति ली जाए। अधिकारी गण जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।डीएम ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का विलंब न करें।

 संपूर्ण समाधान दिवस में माननीय विधायक सफीपुर द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाए।इस दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग सफीपुर द्वारा क्षेत्रीय महिला श्रीमती शन्नो देवी की गोद भराई कार्यक्रम की रस्म जिलाधिकारी द्वारा की गयी।

    इस मौके पर सीएमओ डा0 सत्य प्रकाश, पीडी कमलेश कुमार, उप निदेशक कृषि मुकुल तिवारी, सीवीओ डा0 एसएम प्रसाद, समाज कल्याण अधिकारी डा0 नीलम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी बी0के0 दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्र, उप संभागीय वन अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, जिला प्रोबशन अधिकारी क्षमानाथ राय, एलडीएम सुनील वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव

------------------------------