Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने की जनपद की वृहद समीक्षा

admin Thu, Oct 6, 2022

उन्नाव उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा विकास भवन सभागार में मुख्य मंत्री विकास प्राथमिकता कार्यक्रम तथा 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति की मासिक समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी विकास योजनाओं की माह सितम्बर तक की प्रगति के संबंध में कहा कि अधिकारी गण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें, साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण 50 लाख की लागत से अधिक की परियोजनाओं का स्वयं निरीक्षण कर नियमित रूप से प्रगति का जायजा लेते रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए तथा अपात्र व्यक्ति जो कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं उनसे रिकवरी की जाए। उन्होेंने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि 3228 व्यक्ति ऐसे हैं जो इनकम टैक्स देते हैं और इस योजना के तहत अपात्र है। इनकेे खिलाफ रिकवरी की कार्यवाही संस्थित की जाए। कोई भी किसान जो इस योजना के तहत पात्र है, लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इस दौरान डीएम ने जनपद के किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई आदि विभागों द्वारा कई कल्याण कारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इनका लाभ लेने से किसान समृद्ध होंगे और अपनी आय को दो गुना तक बढ़ा सकेंगे। चिकित्सा की समीक्षा करते हुए डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि पूरे जनपद में जन घनत्व के अनरूप डाॅक्टरों की नियुक्ति की जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन सामान्य को आसानी से चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों से उत्पन्न बायोमेडीकल वेस्ट का प्राॅपर प्रबन्धन किया जाए, ताकि कोई नयी समस्या उत्पन्न न हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जनपद में निर्मित सभी सामुदायिक शौचालयों को समय से खोला तथा बन्द किया जाए। यह भी कहा कि जनपद में पंचायत सहायकों के खाली पदों पर जल्द से जल्द भर्ती सुनश्चित करायी जाए। उन्होंने निराश्रित गौवंश की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में संचालित प्रत्येक गौशाला में चारा, भूसा, पानी, लाइट, शेड आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाएं तथा जन सहभा