: कल बीघापुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्यों को सुनेंगी जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे।
admin Fri, Oct 6, 2023
बीघापुर उन्नाव।
कल 7 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
इसी क्रम में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में तहसील बीघापुर में होगा।
जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। किसी भी जनपदवासी को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वह सम्बन्धित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत का निराकरण करा सकता है। -------------------
विज्ञापन