Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विकास कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, सीएम डैशबोर्ड, एवं शासन के विकास कार्यों की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की ।

admin Thu, Jul 11, 2024

उन्नाव।

दिनांक: 11 जुलाई 02024

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी  गौरांग राठी की अध्यक्षता व सीडीओ प्रेम प्रकाश मीना की उपस्थिति में विकास कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, सीएम डैशबोर्ड, एवं शासन के विकास कार्यों की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी  द्वारा सीएम डैशबोर्ड एवं शासन के विकास कार्यों की प्राथमिकता कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रम विभाग की योजनाओं, सोलर लाईट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एमओयू मॉनीटरिंग, खराब ट्रॉन्सफार्मरों का बदला जाना, दैनिक विद्युत आपूर्ति, बीज डीबीटी, 102, 108 एम्बुलेंस, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता एवं निगरानी, चिकित्सा सुविधाएं एवं आयुषमान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, शौचालय निर्माण, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण, विद्यालय निरीक्षण, मिड-डे-मील, निराश्रित गौवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, मत्स्य सम्पदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि की प्रगति व वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु विभागवार कार्ययोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी।

गतिमान वर्ष हेतु विभागीय कार्ययोजनाओं का अनुश्रवण करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी गण अपनी-अपनी कार्ययोजना के मुताबिक काम करें और शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करें।विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी उन्नाव

उन्होंने कहा कि सीएम डैश बोर्ड की मा० मुख्यमंत्री जी के स्तर पर नियमित समीक्षा होती है तदनुसार जनपद की रैंकिंग तय की जाती है।

इसलिए सभी विभाग अपने-अपने विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होगी।

उन्होने कहा कि विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो।पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

कोई  भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।

 बैठक में सीएमओ डॉ० सत्य प्रकाश, जिला विकास अधिकारी संजय पाण्डेय, परियोजना निदेशक कमलेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता श्री हरदयाल अहिरवार, सहायक श्रमायुक्त एस एन नागेश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

----------------------

जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर मुनेश शुक्ला के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट