Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जिलाधिकारी उन्नाव अपूर्वा दुबे ने किया लवकुश बैराज में बन रहे इन टेकवेल का निरीक्षण ।

admin Thu, Feb 22, 2024

 उन्नाव 
आज दिनांक 22 2 2024 को जिलाधिकारी उन्नाव श्रीमती अपूर्वा दुबे जी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत लवकुश बैराज ( गंगा बैराज) पर निर्माणाधीन इन टेकवेल के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
 
योजना अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृत डिजाइन ड्राइंग के अनुसार गुणवत्ता पूर्वक संपादित करने हेतु अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण उन्नाव को कड़े निर्देश दिए गए निरीक्षण के समय श्री प्रेम प्रकाश मीणा मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव व उत्तर प्रदेश जल निगम उन्नाव के अधिशासी अभियंता श्री अजीत कुमार सिंह व सहायक अभियंता श्री सुभाष चंद्र श्री शशि प्रकाश भारती तथा जूनियर इंजीनियर श्री अंकुर सक्सेना व टीपीआई उन्नाव के डिप्टी टीम लीडर श्री धनंजय सिंह तथा कार्यदाई फर्म मेसर्श मेघा इंजीनियर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड लखनऊ के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री एचपी सिंह उपस्थित रहे।
अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया की जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज 4 के अंतर्गत जनपद उन्नाव में सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना अंतर्गत इन टेक वेल जल को कच्चे पानी का मुख्य स्रोत मानते हैं जिससे कच्चे जल को शोधन किए जाने के उपरांत जनपद के समस्त ग्रामों में आम जनमानस को शुद्ध पेयजल हर घर नल से जल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित हुआ है जो शीघ्र ही आम जन मानस तक पहुंचाया जाएगा।
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव