: डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर।कराची के एक अस्पताल में भर्ती।
admin Mon, Dec 18, 2023
इस्लामाबाद
कई साल से पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गंभीर हालत में कराची के एक अस्पताल में भर्ती होने या उसके मर जाने का दावा किया जा रहा है।
कहा जा रह है कि दाऊद को उसके घर पर ही जहर दिया गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं पाकिस्तान और भारत में कई सोशल मीडिया अकाउंट पर दाऊद के मर जाने का भी दावा किया गया है।
पाकिस्तान के पीएम के अनवारुल हक के नाम से बने एक ट्विटर हैंडल पर भी दाऊद की मौत की बात लिखी गई है, जो काफी वायरल हो रही है।
हालांकि ये हैंडल फर्जी है। 67 साल के दाऊद पर भारत में कई केस हैं, जिनसे बचते हुए वह कई सालों से कराची में रह रहा है।
द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम किस अस्पताल में हैं और वह जिंदा है या नहीं, इस पर रहस्य बना हुआ है।
इसकी वजह ये है कि पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के ही अफसरों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दाऊद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसका कारण जहर हो सकता है।
इस चर्चा की वजह ये भी है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में कई आतंकियों की हत्याएं हुई हैं, जो भारत ही हिट लिस्ट में थे। इनमें कुछ को जहर दिए जाने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन