Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: हाथरस के दुष्यंत पचौरी हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल ।बी एन तिवारी बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी।

admin Tue, Jul 16, 2024

 हाथरस उत्तर प्रदेश

हाथरस के दुष्यंत पचौरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल - बी एन तिवारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हाथरस के जाने माने पत्रकार दुष्यंत पचौरी को हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

उनका मनोनयन राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल की अनुशंसा पर किया गया है।

  हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल को गत माह अनुशासनहीनता और कारण बताओ नोटिस का उत्तर न देने पर पद से हटा दिया गया था।

तभी से नए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की तलाश चल रही थी। यह तलाश दुष्यंत पचौरी के मनोनयन के साथ समाप्त हो गई।

 राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि दुष्यंत पचौरी अभी तक उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। उन्हे पदोन्नत कर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

विभिन्न पदाधिकारियों ने दुष्यंत पचौरी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

     दुष्यंत पचौरी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल,मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि वो अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे।

     हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह ने दुष्यंत पचौरी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दुष्यंत पचौरी का हृदय से अभिनंदन है। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश का हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निरंतर बढ़ता कद हिन्दू महासभा की भावी राजनीति के लिए शुभ संकेत है।