: विधायक इरफान सोलंकी और उनके रिश्तेदारों के घर ईडी का छापा ।सभी के मोबाइल जब्त ।
admin Thu, Mar 7, 2024
कानपुर
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके रिश्तेदारों के घर ED का छापा, सभी के मोबाइल जब्त; जांच जारी।
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके रिश्तेदारों के घर ईडी ने छापा मारा है।
गुरुवार की सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की।
सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। बता दें कि इरफान सोलंकी इस समय महाराजगंज जेल में बंद हैं।
उनके खिलाफ 14 मार्च को आगजनी और आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में फैसला आना है।
अंकित शुक्ला ब्यूरो चीफ कानपुर
विज्ञापन