: यमन में अमेरिकी एयर स्ट्राइक पर यूरोपीय देश आपस में बंट गए।
admin Sat, Jan 13, 2024
यमन में अमेरिकी एयर स्ट्राइक पर यूरोपीय देश आपस में बंट गए हैं। अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन में यमन पर बम बरसाए और फिर एक अन्य स्ट्राइक में दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया है।
यमन में घुसकर हूती के ठिकानों पर हमले से क्षेत्रीय लड़ाई छिड़ सकती है और यूरोपीय देश यह बात बखूबी समझते हैं।
लाल सागर में हूती के मिसाइल हमलों को रोकने और शिपिंग रूट की सुरक्षा के नजरिए से अमेरिकी और ब्रिटिश वायु सेना ने रातभर यमन के कई स्थानों पर हमले किए हैं।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी सना समेत चार शहरों में कमोबेश 73 ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और बहरीन ने लॉजिस्टिकल और इंटेलिजेंस सपोर्ट मुहैया कराए हैं।
इन यूरोपीय देशों ने किया हमले का बचाव
जर्मनी, डेनमार्क, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया ने हाल ही में एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए, जिसमें रात भर के हमलों का बचाव किया गया।
साथ ही हूती के पीछे नहीं हटने पर लाल सागर में आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी।
इटली, फ्रांस और स्पेन ने इससे किनारा कर लिया।
विज्ञापन
