Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: महाकालेश्वर मंदिर में लगी आग ,पांच पुंजारी सहित 13 लोग झुलसे ,अस्पताल में भर्ती ।

admin Mon, Mar 25, 2024

उज्जैन मध्य प्रदेश 
उज्जैन के महाकाल मंदिर में हादसा, गुलाल उड़ाते ही भस्म आरती के दौरान लगी आग।
पांच पुजारी समेत 13 लोग झुलसे।
उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लगने से पांच पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए हैं।
ये आग उस समय लगी जब भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाया गया।
इसके बाद वहां मौजूद लोग इस आग की चपेट में आ गए।
फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुलाल उड़ाते समय आग की लपटें तेज हो गई और वहां मौजूद पुजारी इसकी चपेट में आ गए।
कपूर से आरती कर रहे थे पुजारी। जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे।
इसी दौरान ये आग लगी।
इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं।
घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं।
फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके अलावा चार लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।
ये लोग हुए घायल।
सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं।
सीएम मोहन यादव का बेटा और बेटी भी थे मौजूद।
बता दें कि सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी महाकाल मंदिर में मौजूद थे।
वह दोनों भस्मारती में शामिल होने के लिए गए थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
वहीं, कलेक्‍टर नीरज सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
साथ ही उन्होंने एक कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया है।