Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

मणिपुर : नई सरकार का गठन — खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 4, 2026

मणिपुर में लगभग एक वर्ष से लागू राष्ट्रपति शासन राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शपथ-ग्रहण समारोह में खेमचंद सिंह को मुख्यमंत्री पद की “पद एवं गोपनीयता” की शपथ दिलाई। साथ ही नेमचा किपगेन और लोसी डिखो को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जिसमें किपगेन मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी बनीं। को बुधवार, 4 फरवरी 2026 को अधिकारिक रूप से हटाया गया, और उसके तुरंत बाद युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।यह राजनीतिक बदलाव राष्ट्रपति शासन के हटने के ठीक बाद हुआ, जिसे 13 फरवरी 2025 को लागू किया गया था और लगभग 11 महीने 25 दिन तक जारी रहा। राष्ट्रपति डॉ. द्रौपदी मुर्मु के पूर्वाह्न नोटिफिकेशन के माध्यम से यह शासन समाप्त किया गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमचंद सिंह को एनडीए विधायक दल ने नेता के रूप में चुना, जिसके बाद उन्होंने मणिपुर के राष्ट्रपति शासन हटते ही सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। एनडीए के समर्थन से भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार का गठन संभव हुआ।शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने कहा कि नई सरकार शांति, विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए राज्य को आगे ले जाएगी।प्रधानमंत्री ने खेमचंद सिंह को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी|