: कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्रालय से दिया इस्तीफा।
admin Fri, Dec 8, 2023
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में चुनाव लड़ने के बाद कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्रालय का अपना पद छोड़ दिया है।
उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति की ओर से मंजूर कर लिया गया है। कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा होंगे कृषि मंत्री होंगे।
कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा।
राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।
राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा और, राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।
मुरैना से सांसद थे तोमर
मध्य प्रदेश में मुरैना जिले की दिमनी सीट से पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में तोमर ने बसपा उम्मीदवार बलवीर सिंह दंडौतिया को हराया था।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी ने दिमनी सीट जीतने का टारगेट तय किया था और उसे संघर्ष के साथ हासिल भी कर लिया है। तोमर पहले मुरैना से सांसद भी थे।
वे केंद्र में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते थे, इसलिए अब उन्हें एक जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी है, उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन