: 25000 की इनामी पूर्व प्रधान गिरफ्तार
admin Thu, Oct 19, 2023
लखनऊ उत्तर प्रदेश
जनपद बस्ती से 25,000 -का पुरस्कार घोषित पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी गिरफ्तार।
एस० टी० एफ०, उ०प्र० ने जनपद बस्ती के थाना क्षेत्र वाल्टगंज के ग्राम पोखर भिटवा की पूर्व प्रधान व 25,000 का पुरस्कार घोषित विजय लक्ष्मी चौधरी को किया गिरफ्तार।
जनपद बस्ती से एसटीएफ ने की गिरफ्तारी।
आरोपी वर्ष-2011 से लगातार 10 वर्ष तक ग्राम पोखर भिटवा की प्रधान रही है।
इस दौरान गॉव के विकास कार्यो में अनियमितता पाये जाने पर शिव कुमार लाल सहायक विकास अधिकारी विकासखण्ड,गोपालपुर जनपद बस्ती द्वारा 05 लोगो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें यह वांछित चल रही थी।(नवीन शर्मा ब्यूरो चीफ लखनऊ )
विज्ञापन