: ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने भारत से छीनी जीत।
admin Tue, Nov 28, 2023
गुवाहाटी
भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। यह मुकाबला आखिरी बॉल तक गया था।
मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे, जिन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर पूरी बाजी ही पलट दी।
गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 223 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में कंगारू टीम ने 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैक्सवेल के अलावा टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 35 और कप्तान मैथ्यू वेड ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए।
जबकि अर्शदीप सिंह, आवेश खान और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए।
उन्होंने अपने 4 ओवरों में 17 के इकोनॉमी रेट से 68 रन लुटाए। अर्शदीप ने भी 44 रन लुटा दिए।
विज्ञापन