Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: उन्नाव में जनपद मुख्यालय सहित सभी विधानसभाओं में किया गया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @4.0 उद्घाटन का सजीव प्रसारण

admin Mon, Feb 19, 2024

उन्नाव 
उत्तर प्रदेश में आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग  सेरेमनी @4.0 का उद्घाटन मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लखनऊ के इन्दिरा गाॅधी प्रतिष्ठान के सभागार में बटन दबाकर किया गया।
जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर तथा जनपद की प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र पर भी किया गया जिसमें माननीय जन प्रतिनिधियों, उद्यमीगण तथा निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में उत्तर प्रदेश उद्यम के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश है, जोकि 1 ट्रिलियन इकोनाॅमी प्राप्त करने में सराहनीय योगदान दे रहा है। इसी प्रकार अन्य प्रदेश भी उत्तर प्रदेश का अनुसरण करते हुए अपने प्रदेश की इकोनाॅमी में अप्रतिम बढ़ोत्तरी कर सकते है। 
 जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती शकुन सिंह की अध्यक्षता में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसासरण देखा गया। उन्नाव जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पयर्टन, मनोरंजन, आवास एवं रियल एस्टेट, ऊर्जा, आई0टी0 आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, वेयर हाउस आदि सेक्टरों से सम्बन्धित 170 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमें लगभग 19424.78 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। जनपद उन्नाव में ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी @4.0 में 6276.12 करोड़ रूपये के निवेश वाली 74 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
जिसमें जनपद में लगभग 20,000 लोगो को रोजगार मुहैया कराया जायेगा।
इस अवसर पर माननीय द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन तथा ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया व आसमान में रंगीन गुब्बारें छोड़े गये। 
 इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री रामचन्द्र प्रधान, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ शंकर मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश मीणा, जिला विकास अधिकारी संजय पाण्डेय उपायुक्त उद्योग श्री सुरेन्द्र कुमार, सहित उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनपद की सभी विधानसभाओं में आयोजित किया गया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में तहसील सभागार बीघापुर में भी कार्यक्रम के  सजीव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे विधायक आशुतोष शुक्ला की पत्नी पूनम शुक्ला, उपजिलाधिकारी बीघापुर क्षितिज द्विवेदी,नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला,नायब तहसीलदार स्नेहा यादव सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद रहे।
अभिषेक मिश्रा (ब्यूरो चीफ उन्नाव )