: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनो से हराया।
admin Mon, Nov 27, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भारतीय टीम अपने धांसू अंदाज में ले रही है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके शुरुआती दोनों मुकाबलों में वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा है।
यह दूसरा मुकाबला तिरुवनन्तपुरम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 236 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में कंगारू टीम 191 रन ही बना सकी।
इस तरह मुकाबले में भारतीय टीम ने 44 रनों से धांसू अंदाज में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली।
जबकि टिम डेविड ने 37 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी प्लेयर 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका।
भारतीय गेंदबाजी में स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह छाए रहे।
दोनों ने 3-3 विकेट झटके। जबकि अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन