: IND vs SA के फर्स्ट ODI में भारत ने मारी बाजी।
admin Sun, Dec 17, 2023
भारत और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला एकतरफा देखन को मिला।
यह मुकाबला जोहांसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया की यंगिस्तान की साउथ अफ्रीका में कड़ी परीक्षा होने वाली है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
जिसके बाद टीम इंडिया की तरफ से घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट अपने नाम किए जबकि आवेश खान ने विकेटों का चौका लगाया। मेजबान टीम महज 116 रन पर सिमट गई।
जवाबी कार्यवाही में श्रेयस अय्यर ने 52 रन ठोके जबकि सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी 55 रन की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को 8 रन से जीत दिला दी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 91 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जहां भारतीय टीम ने 38 मैच जीते हैं वहीं साउथ अफ्रीका ने 50 मैचों में बाजी मारी है। 3 वनडे बेनतीजा रहे।
साउथ अफ्रीकी टीम अपने घर में भारत के साथ 37 वनडे खेल चुकी है जहां भारत ने 10 जीते हैं वहीं साउथ अफ्रीका के खाते में 25 जीत दर्ज है। 2 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तन), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत : रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका : रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स।
विज्ञापन