: बीच समंदर इंडियन नेवी ने माल्टा के जहाज को कराया रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों ने कर लिया था हाईजैक।
admin Sat, Dec 16, 2023
भारतीय नौसेना अरब सागर में माल्टा के एक जहाज का रेस्क्यू करा रही है। जानकारी के मुताबिक माल्टा का जहाज MV रुएन हाईजैक कर लिया गया था।
इस घटना की जानकारी जब भारतीय नौसेना को मिली तो आननफानन में एक नेवी की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान M को अरब सागर भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक माल्टा का ये जहाज कोरिया से तुर्की जा रहा था। इसी दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर अटैक कर दिया।
बताया जा रहा है कि भारतीय नेवी की ओर से भेजे गए विमान ने 15 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार की सुबह हाईजैक हुए जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। इसके साथ ही इंडियन नेवी का विमान इस जहाज की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए है। अब ये जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक इस मामले में इंडियन नेवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नौ सेना की ओर से कहा गया है कि हमने अरब सागर में एक घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है।
ये माल्टा का एक जहाज था। इस पर 18 लोग मौजूद थे।समुद्री लुटेरों ने इस जहाज को हाईजैक कर लिया था।
विज्ञापन