Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 17-08-2026

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

: इस साल भी जेल से निकलना हुआ मुश्किल।

admin Thu, Dec 14, 2023

मनी लांड्रिग मामले में जेल में बंद आईएएस पूजा सिंघल इस साल तक जेल में ही रहेंगी। उनका जेल से बाहर आना संभव नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हुई है। आज हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आठ जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख दी है। ऐसे में उन्हें नया साल जेल में ही बिताना होगा।

गवाही नहीं हुई है पूरी

आज न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने अदालत को बताया कि एजेंसी की ओर से इस मामले में जिस गवाह की गवाही करनी थी, वह पूरी नहीं हो सकी है।
इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख आठ जनवरी निर्धारित की है। आईएएस पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने बहस की।

जांच में सहयोग की कह चुकी है बात

पिछली सुनवाई में ही निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ने अदालत से कहा कि ईडी की ओर से अब तक जो भी जांच किए गए हैं उस जांच में उन्होंने पूरा सहयोग किया है।
उन्होंने कहा कि आगे जब भी जरूरत पड़ेगी वह सहयोग करेंगी। वह 11 मई 2022 से वह जेल में है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने याचिका पर विस्तृत सुनवाई के लिए आज की तारीख दी थी।

जांच कर सकती हैं प्रभावित

पिछली सुनवाई के दौरान ईडी ने जमानत का विरोध किया था। अदालत को बताया गया कि पूजा सिंघल के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी मौजूद हैं।
जेल से बाहर निकलने के बाद इस मामले को वह प्रभावित कर सकती हैं। जबकि पूजा सिंघल की ओर से कहा गया कि मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।