Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

4th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: 'जय हिंद...' पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई।

admin Fri, Jan 26, 2024

गणतंत्र दिवस 

आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास होगा। पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से होगी।
'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका'- दोनों विषयों पर आधारित इस वर्ष की परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथि भाग लेंगे।
यह एक ऐसी पहल है जिसमेंसमाज के सभी वर्ग के लोगों को इस राष्ट्रीय त्योहार में शामिल होकर उत्सव मनाने और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा।
पूरा कार्यक्रम 90 मिनट का होगा। गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य पथ और उसके आसपास 14,000 कर्मी तैनात रहेंगे।