: कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक ओपेनिंग की
admin Mon, Oct 30, 2023
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक ओपेनिंग की है।
45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के दो दिनों का कलेक्शन देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शायद ही अपनी लागत निकाल पाएगी।
'तेजस' 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दो दिनों में फिल्म 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहद कम की ओपेनिंग की थी।
अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी 1.25 करोड़ का ही कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए हो गया है
विज्ञापन