Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

: CRPF और BSF पर हमला कराने वाले लश्कर आतंकी अबू हंजाला का खात्मा, कराची में हमलावरों ने गोलियों से भून डाला।

admin Thu, Dec 7, 2023

पाकिस्तान में भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या कर दी गई। लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रमुख आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान को कराची में अज्ञात हमलावरों ने ढेर कर दिया।
हंजला 2016 में पंपोर में CRPF काफिले पर हमले मास्टरमाइंड था. इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे, जबकि 22 जवान जख्मी हुए थे।
इतना ही नहीं हंजला ने साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSF काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में 2 BSF के जवान शहीद हुए थे जबकि 13 BSF के जवान जख्मी हुए थे।
इस हमले की जांच NIA ने की थी और 6 अगस्त 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी। इन दोनों हमलों में हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहा था।
हंजला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा इलाके में हुए फिदायीन हमले को अंजाम दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
हंजला को POK के लश्कर कैंप में नए भर्ती हुए आतंकियों को बरगलाने के लिए भेजा जाता था, खासकर उन आतंकियों के बीच ISI और पाकिस्तानी आर्मी हंजला को जरूर भेजती थी जो भारत में घुसपैठ कर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले होते थे। अदनान को लश्कर कम्युनिकेशन एक्सपर्ट भी कहा जाता था।