Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

कई देशों में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख लोगों को भेजे जा सकते हैं नोटिस

: इंडिगो पायलट को मुक्का जड़ने वाले यात्री पर होगी बड़ी कार्रवाई! 'No Fly' लिस्ट में डालने की तैयारी।

admin Mon, Jan 15, 2024

इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट (6E-2175) में सवार यात्री द्वारा पायलट को मुक्का जड़ने के मामले में एयरलाइन कंपनी बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

एयरलाइन सूत्रों की मानें तो यात्री को 'नो-फ्लाई' लिस्ट में डालने के लिए डीजीसीए से सिफारिश की जा सकती है। इंडिगो ने घटना के संबंध में एक इंटरनल कमिटी का गठन किया है।

'नो फ्लाई लिस्ट' में अगर किसी यात्री का नाम आता है, तो इसका मतलब होता है कि उसे अनुचित व्यवहार का दोषी मानते हुए एक निर्धारित समयावधि के लिए भारत के भीतर उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाता है।

यानी वह यात्रा 'नो फ्लाई लिस्ट' से अपना नाम हटने देश के भीतर किसी भी एयरलाइंस से हवाई यात्रा नहीं कर सकता।

यात्री ने इंडिगो फ्लाइट के पायलट के साथ उस समय मारपीट की जब वह देरी के संबंध में घोषणा कर रहा था।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना रविवार की बताई जा रही है।

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2175 कल कोहरे के कारण करीब 12 घंटे लेट हो गई थी।

यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

वायरल वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, 'सर, आप ऐसा नहीं कर सकते'।

घटना के बाद यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया और केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया।

दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन अनूप कुमार की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम के कारण 110 उड़ानों में देरी हुई और 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें