: महिला शिक्षक और छोटे बच्चे का ममतामयी विडियो वायरल
admin Thu, Sep 15, 2022
गुरु के साथ साथ माँ के वात्सल्य प्रेम से सराबोर विडियो वायरल
गुरु: ब्रम्हा गुरु:विष्णु गुरु:देवो महेश्वर :
गुरु:साक्षात पर ब्रम्ह तस्मै श्री गुरूवे नम :
शब्दों को चरितार्थ करता है वायरल विडियो
वायरल वीडियो की वजह से एक महिला टीचर को लोग अलग तरीके से टारगेट कर रहे है ।
[video width="352" height="640" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/VID-20220915-WA0062_003.mp4"][/video]विडियो में महिला टीचर से गले लगकर एक बच्चा माफी मांगते दिखता है।
[video width="352" height="640" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/VID-20220915-WA0062_002.mp4"][/video]वीडियो देखने के बाद कई लोग टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते पर सवाल उठाते उठा रहे हैं।विडियो में महिला टीचर के रुप में छोटे बच्चे द्वारा जिस तरह मान मनौवल की जा रही है वास्तव में दिल जीत रही है।
[video width="352" height="640" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/VID-20220915-WA0062_001.mp4"][/video]भोले भाले नन्हे मुन्ने बच्चे द्वारा बदमाशी न करने की बार बार बात की जा रही है वहीं महिला शिक्षक द्वारा एक शिक्षक के साथ साथ वात्सल्य प्रेम भारतीय समाज के वास्तविक जीवन को दर्शा रहा है ।इस विडियो के विषय में गलत धारणा बनाने वालों के लिये महिला शिक्षक श्रिया त्रिपाठी ने कहा है कृपया गलत नजरिये से विडियो को न देखे और न फैलाएं वीडियो को अच्छे नजरिए से देखे। इस विडियो को सच्चे मन से देखें ।
क्लास में बार-बार बातचीत करने की वजह से महिला टीचर बच्चे से नाराज हो गईं। टीचर ने बच्चे से कहा कि वह बात नहीं करेंगी।इस पर बच्चा टीचर को मनाने लगता है।
वायरल वीडियो में दिख रही महिला टीचर का नाम श्रिया त्रिपाठी है।वह प्रयागराज की रहने वाली हैं।श्रिया पिछले करीब एक साल से सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में पढ़ा रही हैं. वह वहां एलकेजी (LKG) स्टैंडर्ड की क्लास टीचर हैं।एग्रीकल्चर ग्रैजुएट श्रिया ने किशोरी लाल महाविद्यालय से D.El.ed. किया था ।और फिर टीचिंग की जॉब में आ गईं।
https://youtu.be/WshE4xlOmEgश्रेया त्रिपाठी का कहना है कि लोग हमें पसंद कर रहे हैं यह देख कर काफी अच्छा लग रहा है। लोगों को वीडियो काफी पसंद आया है. वीडियो में सबकुछ नेचुरल है लोग अच्छी चीजें पसंद करते हैं।
विज्ञापन
