: अशरफ पर मेहरबानीः जेल अफसरों को मिली बड़ी धनराशि, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
admin Tue, Oct 17, 2023
गोरखपुर उत्तर प्रदेश
भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री।
233.20 करोड़ रुपये के 303 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया सीएम योगी ने।
कूड़े से चारकोल बनाने के प्लांट के लिए नगर निगम व एनटीपीसी के बीच हुआ एमओयू।
।स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की महती भूमिका : सीएम।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखपुर महानगर को 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम और एनटीपीसी के मध्य कूड़े से चारकोल बनाने के प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू भी हुआ।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 303 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह एवं एमओयू आदान प्रदान समारोह में कहा कि नगरीय विकास आज की आवश्यकता है। भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए नगरीय विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ तो मिलेगा ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ेगी।
रविवार पूर्वाह्न नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 189 विकास कार्यों का शिलान्यास व 114 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम एवं नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के बीच कूड़े से चारकोल बनाने का प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान प्रदान भी हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की महती भूमिका है।
गोरखपुर नगर निगम ने एनटीपीसी के सहयोग से इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। एनटीपीसी की तरफ से प्लांट लग जाने के
विज्ञापन