Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: 2024 में फिर बनेंगे मोदी जी देश के प्रधान मंत्री -कौशल किशोर(केंद्रीय मंत्री)

admin Mon, Jul 17, 2023

लखनऊ उत्तर प्रदेश

केंद्र सरकार के मंत्री कौशल किशोर ने टीवी भारतवर्ष के स्पेशल रिपोर्टर कार्तिकेय दीक्षित से साक्षात्कार के दौरान बताया कि जिस प्रकार मोदी जी ने पूरे देश के गरीब और निर्बल वर्ग को आवास, शौचालय, पेंशन, गैस ,बिजली ,पानी देने का काम किया है उस तरह कभी भी देश के किसी प्रधानमंत्री ने देश के निम्न वर्ग को देश के अंतिम श्रेणी में खड़े लोगों को सुविधाएं देना काम नहीं किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी का यही सपना है कि दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाए और समाज में सबसे पीछे खड़े पायदान पर व्यक्ति को सभी मौलिक सुविधाएं दी जाए मोदी जी की विचारधारा और उनकी देश के राष्ट्रभक्ति का आलम यह है की संपूर्ण विपक्ष एक होकर मोदी जी को रोकने का प्रयास कर रहा है जो संभव नहीं है।

मोदी पुनः  देश के प्रधानमंत्री बनेंगे इसमें कोई संशय नहीं है।

यही नहीं मोदी जी ने विश्व स्तर पर हिंदुस्तान को एक ताकत के रूप में प्रस्तुत किया है और देश ही नहीं पूरे विश्व के नेतृत्व को बढ़ाने का काम किया है।

मोदी जी का कहना है हम देश की नहीं पूरे विश्व को दिशा दिखाने का काम करेंगे और वसुधैव कुटुंबकम   की भावनाओं को चरितार्थ करेंगे।

https://youtu.be/89YFD7n1uwk

वही एक प्रश्न के जवाब में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल मेरे देश में नशे से लाखों लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और बीमारियों का शिकार होना हम सबको दूर भगाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा जिससे कि हम अपनों का जीवन बचाओ और उन्हें स्वस्थ जीवन दे सकें।