: पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का मेदान्ता में निधन
admin Mon, Oct 10, 2022
गुरुग्राम
गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और धरती पुत्र के नाम से जनता के दिलों में राज करने वाले किसानों के नेता उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम साँस ।
मुलायम सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भरती थे ।
उनके उनके निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी वहीं भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी मुलायम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन