Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: नायब तहसीलदार ने महिला मजिस्ट्रेट के साथ की दुष्कर्म की कोशिश ।

admin Fri, Nov 17, 2023

बस्ती उत्तर प्रदेश
बस्ती सदर तहसील में तैनात लेडी मजिस्ट्रेट 12 नवंबर की रात घर में अकेली थीं।
आरोप है कि नायब तहसीलदार रात करीब 1 बजे अचानक  उसके घर पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाने लगे।
आरोप है कि जब लेडी मजिस्ट्रेट ने दरवाजा नहीं खोला तो नायब तहसीलदार पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर में घुस आए।
 
बस्‍ती में विवादों को पलभर में सुलझाने वाली लेडी मजिस्ट्रेट में  बेड के नीचे छिप कर बचाई अपनी जान और इज्जत  ।
यहां सदर तहसील के नायब तहसीलदार पर घर में घुसकर रेप की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि नायब तहसीलदार ने पहले जमकर पिटाई की. इसके बाद दुष्‍कर्म की कोशिश की।
विरोध किया तो शरीर के कई हिस्‍सों पर दांत से काट लिए. इतना ही नहीं पर्श पर भी पटक जबरदस्‍ती करने लगा।
विरोध करने पर गला दबाकर हत्‍या की कोशिश की. किसी तरह बेड के नीचे छिपकर जान बचानी पड़ी।
लेडी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नायब तहसीलदार की इस करतूत की वजह से वह घर में ही तीन दिनों तक डरी सहमी रही।
15 नवंबर को तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने माता-पिता के पास चली गईं।
इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।
पूरे मामले में एएसपी दीपेंद्र चौधरी कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नायब तहसीलदार के खिलाफ धारा 376, 307, 452, 323, 504, 354, 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की कोतवाली पुलिस से जांच कराई जा रही है।