: जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या:सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली
admin Tue, Dec 5, 2023
जयपुर
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दिनदहाड़े बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले।
गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन