Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: नेवी के मार्कोस कमांडो का कमाल, अगवा जहाज पर धावा बोल सभी 21 बंधकों को छुड़ाया, 15 भारतीय शामिल।

admin Fri, Jan 5, 2024

उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नॉरफ़ॉक (MV Lila Norfolk) के अपहरण की कोशिश को भारतीय नौसेना (Navy) ने तत्काल कार्रवाई करके नाकाम कर दिया है।
जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, इनमें 15 भारतीय हैं। नौसेना के मार्कोस (MARCOS) कमांडो के मुताबिक जहाज पर अपहरण करने वाले मौजूद नहीं थे।
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफ़ॉक के करीब मौजूद है। उसके बिजली उत्पादन और उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके अगले बंदरगाह तक अपनी यात्रा शुरू करने में मदद दी जा रही है।
इससे पहले अगवा जहाज एमवी लीला नॉरफ़ॉकपर नौसेना के मार्कोस कमांडो का ऑपरेशन शुरू किया गया। नौसेना के कमांडो कमॉडों अगवा शिप पर चढ़ गए और जहाज की तलाशी का काम किया।
नौसेना के वॉरशिप आईएनएस चेन्नई ने अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हटकर आज आगवा जहाज एमवी लीला नॉरफ़ॉक को रोक लिया था। इसको समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू9बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था।
भारतीय नौसेना ने इससे पहले अपहरण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अगवा जहाज को छोड़ दें। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नोरफोक’ के पास पहुंचते ही समुद्री डाकुओं को अलर्ट जारी कर दिया।
जिसका कल देर शाम सोमालिया (Somalia) के तट के पास से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की रिपोर्ट यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने जारी की थी। यह एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है जो रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है। इस जहाज पर चालक दल के करीब 15 भारतीय सदस्य सवार हैं।