Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

4th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: कुर्सी से कोसों दूर नवाज-बिलावल, इमरान के नाम पर उतरे निर्दलीयों की आवाम ने भर दी झोली।

admin Sat, Feb 10, 2024

पाकिस्तान

पाकिस्तान में एक बार फिर डांवाडोल सरकार की आशंका नजर आ रही है। मुल्क में हुए चुनाव में बड़े बड़े दावे कर रहे नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टियां पीएमएल-एन और पीपीपी खाली हाथ रही हैं।

ये दोनों ही पार्टियां बहुमत से दूर हैं। यही नहीं दोनों पार्टियों की जीती हुई सीटें मिला भी दें तो ये पार्टियां बहुमत के लिए जरूर 134 सीट हासिल करती नहीं दिख रही हैं।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की आवाम ने कप्तान साहब यानी कि पूर्व पीएम इमरान खान के नाम पर भरोसा जताया है।

इमरान के नाम पर इस चुनाव में उतरे निर्दलीय को अच्छी खासी कामयाबी मिली है, लेकिन इन निर्दलीयों का कोई नेता नहीं है।

दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज भी इमरान को पसंद नहीं कर रही है। ऐसे में भारत के इस पड़ोसी मुल्क में किसकी सरकार बनेगी, ये बताना मुश्किल लग रहा है।

यहां अगर किसी पार्टी की सरकार बन जाती है तो वो कितनी टिकाऊ होगी, ये बताना और भी मुश्किल है।

चुनाव परिणामों की ओर देखें तो इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे अधिक सीटें जीतीं हैं. ताजा अपडेट्स के मुताबिक, उन्हें 100 सीटें मिली हैं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 71 सीटें मिलीं, जबकि प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 53 सीटें मिलीं। अभी तक 265 में से 236 सीटों के नतीजे आए हैं।

पाकिस्तान की सत्ता को लेकर पूरी रात मुल्क में गहमा-गहमी का दौर जा रहा तो वहीं लगातार अहम बैठकें भी चल रही हैं।