Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: चीन में 'रहस्यमयी बीमारी' के बाद एक्शन में केंद्र। राज्यों को अस्पतालों की तैयारियों को लेकर दी अहम सलाह।

admin Mon, Nov 27, 2023

चीन में निमोनिया के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र ने राज्यों को अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन की इस 'रहस्यमयी बीमारी' के बढ़ते मामलों के मद्देनजर श्वसन संबंधी बीमारियों की तैयारियों के उपायों की सक्रिय समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी गई।
नजर बनाए हुए है केंद्र
सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश 'कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के परिचालन दिशानिर्देश' लागू करेंगे।
श्वसन संबंधी बीमारी में वृद्धि मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 जैसे सामान्य कारणों से होती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।