: ईरान के बॉर्डर एरिया में 9 पाकिस्तानियों को अज्ञात हमलावर ने भून डाला।
admin Sun, Jan 28, 2024
पाकिस्तान
"पाकिस्तान में ईरान की एयर स्ट्राइक के कुछ दिन बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
अब पाकिस्तान से सटे हुए ईरान की दक्षिणपूर्वी सीमा क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना का पुष्टि ईरान में पाकिस्तान के राजदूत ने की है।
वहीं, ईरानी मीडिया का कहना है कि पुलिस उन तीन बंदूकधारियों की तलाश कर रही है, जो गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए थे।
इस घटना के बारे में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद मुदस्सिर टीपू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सरावन में 9 पाकिस्तानियों की भयावह हत्या से गहरा सदमा लगा है।
दूतावास उनके निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता है। हमने ईरान से इस मामले में पूरे सहयोग देने का आग्रह किया है।"
विज्ञापन