Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: प्रेक्षक सामान्य बाबू ए ने किया बूथों का निरीक्षण ।खामियां मिलने पर की कार्यवाही ।

admin Mon, Apr 29, 2024

उन्नाव उत्तर प्रदेश 29 अप्रैल 2024
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र 33-उन्नाव के लिए तैनात किये गये मा0 प्रेक्षक (सामान्य) श्री बाबू ए0 के द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र 167 पुरवा के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर विकास खंड असोहा में बूथ संख्या 218, 219 व 220 का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि वोटर गाइड लाइन वितरित की जाए, एएसडी सूची तैयार की जाए तथा बूथ के बाहर कुल मतदाताओं की सूची एवं हेल्प लाइन नम्बर का बोर्ड के साथ ही 200 मी0 की सीमा निर्धारित की जाए।
इस अवसर पर मा0 प्रेक्षक ने ग्रामीणों से निर्वाचन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। 
इसके उपरान्त उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर विकास खंड असोहा के बूथ संख्या 373, 374 का निरीक्षण करते हुए बी0एल0ओ0 अरविन्द कुमार सिंह, सहायक अध्यापक को निर्वाचन सम्बन्धी कोई कार्य पूर्ण न होने के कारण निलम्बित करने के निर्देश दिये।
उन्होने वोटर गाईड लाइन वितरित करने एवं एएसडी सूची तैयार करने के साथ ही एजेंट को निर्धारित स्थान पर मतदान के दिन बैठाने के भी निर्देश दिये।
प्राथमिक विद्यालय मौरावां प्राचीन विकास खण्ड हिलौली में बूथ संख्या 313, 314 का निरीक्षण करते हुए वोटर गाईड लाइन वितरित करने, एएसडी सूची तैयार करने तथा एजेंट को निर्धारित स्थान पर मतदान के दिन बैठाने के निर्देश दिये।
 मा0 प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र 167 पुरवा के निरीक्षण के दौरान पुरवा तहसील में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जोनल मजिस्टेªट के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु बैठक की गयी इसके उपरान्त निर्वाचन कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि एफएसटी टीम की जीपीएस के द्वारा लोकेशन ट्रेस करने के लिए कन्ट्रोलरूम में व्यवस्था की जाए।
 प्रेक्षक  द्वारा जय किसान इन्टर कालेज चमियानी विकास खण्ड पुरवा में बूथ संख्या 113, 114, 115, 116 एवं 117 में निर्वाचन कराये जाने हेतु तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथी खेड़ा के बूथ संख्या 94 एवं 95 का भी निरीक्षण किया गया। पुरवा के चमियानी बाजार में प्लाइंग स्क्वाॅयड टीम से क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की गयी। 
जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट ।