Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, उद्यान एवं रेशम, उ0प्र0 शासन श्री बी0 एल0 मीणा एवं जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की उपस्थिति में पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम उन्नाव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

admin Fri, Jun 21, 2024

उन्नाव 21 जून 2024

दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, उद्यान एवं रेशम, उ0प्र0 शासन श्री बी0 एल0 मीणा एवं जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की उपस्थिति में पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम उन्नाव में निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत योगाभ्यास कराया गया।

तथा योगा प्रतिभागियों एवं डिजाइनिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240621-WA0022.mp4"][/video]

 इस अवसर पर नोडल अधिकारी महोदय ने जनपदवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग सिर्फ एक दिन का विषय नहीं है, हम इसे जीवन जीने का तरीका बनाएं तभी इसके सार्थक परिणाम मिलेंगे। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते व सभी को योग दिवस की बधाइयां देते हुए कहा कि योगा हम सबके लिए अत्यन्त लाभकारी है, इसको जीवन में ढालें।

 इस दौरान योगाचार्य राम प्रकाश द्विवेदी, कविता यादव एवं वन्दना तिवारी द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित योग प्रतिभागियों को निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराए गए साथ ही सभी योगासनों के अलग-अलग फायदे भी बताए गए। इसके साथ ही नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा सूर्य नमस्कार, ट्रेडिशनल योगा एवं आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में अयन त्रिपाठी एवं नैतिक प्रजापति, नमस्कार बालिका वर्ग कंचन, अनन्या पाल एवं पुष्पा, ट्रेडिशनल योगा में माही यादव, पुष्पा एवं अनमोलिका सिंह, डिजाइंनिग प्रतियोगिता में मानवी भारती, अर्पित मिश्रा एवं आर्यन मिश्रा, आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग में माही यादव, पुष्पा एवं अंशिका साहू को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 योगाभ्यास के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 कप्तान सिंह, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित सरकारी वकील, पत्रकार बन्धु एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव

-------------------