Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

कई देशों में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख लोगों को भेजे जा सकते हैं नोटिस

: इधर हिज्बुल्ला पर इजरायल ने तेज किए हमले, उधर यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका-ब्रिटेन ने बरसाए बम, जंग फिर तेज।

admin Fri, Jan 12, 2024

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं।
ईरान समर्थित मिलिशिया समूह ने बीते साल के अंत में लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया था।
यूएस और ब्रिटेन का हूती के ठिकानों पर हमला उसी का नतीजा बताया जा रहा है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यमन ने अपने कई क्षेत्रों में विस्फोटों की पुष्टि की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार देर रात एक बयान में आगाह किया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह आगे की कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।
इधर इजरायल ने लेबनाना मेंहिज्बुल्ला के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के हमल में अब तक 140 से अधिक हिज्बुल्ला लड़ाके मारे जा चुके हैं।
वहीं, 9 इजरायली सैनिकों की भी जान गई है।
यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले को लेकर जो बाइडेन ने कहा, 'ये टारगेटेड अटैक एक स्पष्ट संदेश हैं कि अमेरिका और हमारे सहयोगी राष्ट्र अपने कर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे या समुद्री व्यापारिक मार्गों की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की अनुमति किसी को नहीं देंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें